फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नौकरी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, ठगे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। एक गांव की विधवा ने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण किया और एक लाख रुपये भी ठग लिए। मामले में डीएम ने एसओ को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो मई को डीएम को शिकायती पत्र दिया। इसमें पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के प्रधान ने आंगनबाड़ी में नौकरी दिलवाने के नाम पर कई महीनों तक उसका शारीरिक शोषण किया। नौकरी न मिलने पर उसने प्रधान को उलाहना दिया। इस पर प्रधान ने अफसरों को देने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। उसने कर्ज लेकर एक लाख रुपये प्रधान को दे दिए। इसके बाद भी प्रधान उसे गुमराह कर रहा। कई बार पीड़िता ने दिए गए एक लाख रुपये वापस मांगे तो उसने अभद्रता कर उसे भगा दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही जाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें