फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फार्मेसी दिवस पर छात्र छात्राओं ने जांचा ग्रामीणों का स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर से सटे लखनापुर के समाही कालेज ऑफ फार्मेसी में रविवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। यहां के छात्र -छात्राओं ने विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन

कालेज के चेयरमैन अंशुमान त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल के बाद स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी और बढ़ गईं हैं। ऐसे में फार्मेसी कालेज के छात्र-छात्राओं को सेवाभाव से काम करने की प्रेरणा लेनी चाहिए।
आसपास रहने वाले लोगों व मरीजों की मदद के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए। छात्र-छात्राओं ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर संस्था के पास के गांवों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कालेज में हुई पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विनीता, द्वितीय आयुषी चौधरी एवं तृतीय स्थान पर काजल सोनी रहीं। रंगोली, नृत्य और गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर निदेशक एकता त्रिपाठी, प्रबंधक डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष राहुल कुमार, वरुण वर्मा, अनूप सक्सेना, अलीम खान ,नुसरत जहां, दिव्या दुबे, अनुज कुमार, विवेक गुप्ता, अनुराग गोयल और पुष्पेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें