फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले से निकाला गया मलबा सड़क पर डाला, निकलने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
फोटो11एयूआरपी 36- सड़क पर फैले मलबे को लेकर आक्रोश जताते विकास कुंज के वाशिंदे - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। विकास कुंज कालोनी से सटे नाले से सिल्ट निकालकर रास्ते में डाल दी गई। इसके बाद हुई बरसात के कारण सड़क पर कीचड़ हो गया। इसके कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास कुंज निवासी सुशील दुबे, धर्मेंद्र यादव, संतोष पांडेय, अनुरुद्ध शुक्ला, श्याम पेंटर, छोटेलाल यादव, शिवकुमार आदि ने बताया कि लगभग पांच दिन पहले विकास कुंज और दुर्गा नगर के बीच पड़ने वाले नाले की सफाई नगर पंचायत ने कराई थी। नाले की सफाई से निकला मलबा सड़क पर डाल दिया गया।
दो दिन हुई बरसात के कारण मलबा पूरी सड़क पर फैल गया है। इसके कारण बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। घरों तक सड़ांध पहुंच रही है। आरोप लगाया कि जब भी नाला साफ कराया जाता है तो मलबा रोड पर ही कई दिन तक पड़ा रहता है। लोगों ने जल्द समस्या का निदान कराने की मांग की है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव का कहना है कि लगातार पानी बरसने के कारण मलबा सूख नहीं पा रहा है। सूखने पर मलबा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें