फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धापेंशन के 41282 लाभार्थियों के खाते में पहुंची सहायता राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों के खाते में सहायता राशि भेजी। औरैया के 41282 लाभार्थियों के खाते में राशि भेजी गई है। वृद्धावस्था पेंशन योजना में 500 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि दी जाती है। प्रथम किस्त के रूप में तीन माह की धनराशि 1500 रुपये दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की मौजूदगी में एनआईसी कक्ष में सजीव प्रसारण देखा गया। औरैया के कुल 41282 वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के खातों में तीन माह अप्रैल, मई व जून की 1500-1500 रूपये के हिसाब से छह करोड़ 19 लाख 23 हजार रुपये की धनराशि भेजी गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने रामबाबू, राम लखन, अजब सिंह, कृष्णावती, अशर्फी लाल, बालक राम, फूल सिंह आदि वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किया तथा लाभार्थियों से अन्य योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलिंडर, राशन, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं इसके बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आशुतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें