फफूंद (औरैया)। कानपुर से टूंडला जा रही पैसेेंजर ट्रेन के समाने कान्हां गांव के पास भैंस आ गई। इंजन में लोथड़े फंसने से प्रेशर पाइप फट गया। ट्रेन को किसी तरह लूप लाइन पर लाकर खड़ा किया गया। तकनीकी टीम आने के बाद ही ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हो सकी।
स्टेशन मास्टर नवरत्न सिंह ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजकर पांच मिनट पर कानपुर-टूंडला पैसेंजर ट्रेन कन्हो गांव के पास से गुजर रही थी, इस दौरान अप ट्रैक पर भैंस आ गई। भैंस के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंस गए और पाइप फटने से ट्रेन रोकी गई। पाता स्टेशन की लूप लाइन पर खड़ी ट्रेन को करीब 35 मिनट बाद पाइप ठीक करके रवाना किया गया। हादसे की वजह से अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई।