फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन की मरम्मत में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। ब्लाक सहार की ग्राम पंचायत नौंगवा के जर्जर पंचायत भवन की मरम्मत में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है। ग्रामीणों ने बताया भवन निर्माण में घटिया ईंट व मौरंग की जगह बालू का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही जंग लगे दरवाजे, खिड़कियां लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर विरोध किया है।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना है उन्हें जो सामग्री मुहैया कराई गई, उसी से काम कर रहे हैं। ठेकेदार रामचंद्र ने बताया कि ईट भट्टे से अच्छी ईंट मगवा कर इस्तेमाल की जा रही है। प्रधान सर्वेश ने निर्माण ठीक होने की बात कही है। पंचायत के लोगों ने जेई आरईएस के साथ वरिष्ठ अधिकारियों से भवन निर्माण की जांच कराए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें