फोटो 08 एयूआरपी -16- भगत सिंह चौराहे में रोककर सवारी भरते ऑटो चालक। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। अवैध वाहन स्टैंड हटाने के सरकार के आदेश पर यहां अमल नहीं हो रहा है। अजीतमल के बाबरपुर तिराहे से लेकर फफूंद रोड, बकरमंडी और बिधूना के भगत सिंह चौराहे समेत कई स्थानों पर चालक मनमाने ढंग से वाहन खड़े कर सवारियां भर रहे हैं। इस वजह से जाम और विवाद की स्थिति बन रही है।
अजीतमल क्षेत्र के बाबरपुर तिराहे से लेकर फफूंद रोड, बकरमंडी तक भीड़भाड़ वाले इलाकों में अवैध रूप से टेंपो, मैजिक और टैक्सी स्टैंड बने हैं। यहां खड़े होने वाले वाहनों से अक्सर जाम लग जाता है।
बाबरपुर तिराहे से औरैया और बकेवर तक टेंपो का संचालन होता है। फफूंद रोड पर संचालित अवैध स्टैंड से दिबियापुर और फफूंद के लिए सवारी बैठाई जा रही है।
कुछ ऐसा ही हाल बिधूना के भगत सिंह चौराहे का है। यहां पर भी चालक मनमानी कर वाहन खड़े कर रहे हैं। जाम लगने और आड़े तिरछे वाहन खड़े करने से अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती है।
टेंपो स्टैंड के लिए जगह चिह्नित की गई है। अवैध स्टैंड हटाने के आदेश पुलिस प्रशासन को दिए गए हैैं। शीघ्र ही अभियान चलाकर वाहनों को चिह्नित स्थानों पर खड़ा कराया जाएगा। -अखिलेश कुमार, एसडीएम अजीतमल।
फोटो 08 एयूआरपी -17- अस्थाई टैंपो स्टैंड का सिर्फ बोर्ड लगा की खाना पूर्ति। संवाद- फोटो : AURAIYA