फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पक्ष में गवाही न देने पर इंस्टाग्राम में अश्लील फोटो की वायरल

Tue, 28 Jul 2026 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में जमानत पर चल रहे आरोपी ने पीड़िता पर दबाव बनाया। पीड़िता के पक्ष में गवाही न देने पर उसकी अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के एसपी आवास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया। सितंबर 2024 में उसकी नाबालिग भांजी का अपहरण हुआ था। दिबियापुर थाना क्षेत्र के दोही कंचौसी निवासी ओमजी गौतम के खिलाफ पॉक्सो और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। जमानत पर बाहर ओमजी लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। उसने 19 जुलाई 2026 को पीड़िता को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो भेजीं। आरोपी ने धमकी दी कि मामला वापस न लेने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी अपनी धमकियों को अंजाम दे रहा है। वह 24 जुलाई से इंस्टाग्राम पर स्टोरी के रूप में अश्लील तस्वीरें लगा रहा है। इससे पीड़िता और उसके पूरे परिवार की सामाजिक छवि धूमिल हो रही है। पीड़िता मानसिक प्रताड़ना से परेशान है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन







0 / 25,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें