फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। दिवाली त्योहार में दो दिन शेष बचे हैं। बाजारों में पटाखे की दुकान सजने लगी हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दुकानों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों ने बिना लाइसेंस पटाखे व नियमों की अनदेखी कर पटाखे बेचने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

अजीतमल के बाबरपुर कस्बे में मंगलवार को तहसील प्रशासन की अनुमति पर 38 दुकानें लगाई र्गइं। दुकानों के लिए निर्धारित मानकों की जांच करने एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह व सीओ प्रदीप कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही अधिकारियों ने दुकानों पर जाकर अग्निशमन यंत्र, बालू, पानी समेत सुरक्षा के अन्य मानक देखे। जिन दुकानों पर मानकों की कमी मिली, उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए।
एसडीएम अखिलेश कुमार ने बताया कि त्योहार को देखते हुए नियम व शर्तों के तहत 38 लोगों को पटाखे की दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। बाबरपुर कस्बे के खेतुपुर रोड, फफूंद रोड किनारे स्थित बकरमंडी में अस्थायी दुकानें लगी हैं। अनुमति के बिना कोई भी आतिशबाजी की बिक्री नहीं कर सकेगा। जहां दुकानें लगाई जा रही हैं, वहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें