फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठंड में लापरवाही लोगों को कर रही बीमार

Sat, 24 Jan 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-1- मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर। संवाद
विज्ञापन
औरैया। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा दमा रोगी भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर बता रहे हैं कि दिन में ठंड कम होने से लोग लापरवाही बरते रहे हैं, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ रही। ऐसे में मरीजों को दवा के साथ-साथ ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही।
रोजाना दोपहर में धूप खिल रही है। वहीं सुबह-शाम और रात में ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक चला जा रहा है। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों को उतार दे रहे हैं। वहीं शाम होते ही ठंडी हवा चलने से पारा गिर जा रहा है। गर्म कपड़ों को समय से न पहनने के चलते लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड की वजह से लोग बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। खास तौर पर दमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें ऑक्सीजन व इनहेलर लेना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही दमा रोगी भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में इनकी संख्या 300 के पार पहुंच रही है। ठंड को लेकर जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में मरीजों को उपचार के साथ ही दिन में भी गर्म ऊनी कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें