फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रजबहा उफनाने से 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न

Sat, 24 Jan 2026 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-28-रजबहा उफनाने से निकले पानी से भरा खेत। संवाद
विज्ञापन
बेला। गांव झबरा में शुक्रवार की रात क्षेत्र के रजबहे का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से निकला रजबहा झबरा गांव से होते हुए पांडु नदी में आता है। कई वर्षों से उसकी सफाई न होने के कारण रजबहा पूरी तरह बंद हो गया है। कहीं झाड़ियां हैं तो कहीं कुछ किसानों ने ही इसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी छोड़े जाने पर रजबहा उफना जाता है।
यही कारण है कि बीतीरात पानी ओवरफ्लो होने से झबरा निवासी रोहित कुमार की 10 बीघा, हिमांशु आजाद की छह बीघा, गौरव की 11 बीघा, यदुनाथ की सात बीघा व शिवम की सात बीघा में खडी गेहूं की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने स्वयं रजबहा को बंद कर खेतों में आ रहे पानी को रोका। सिंचाई विभाग के अभियंता रमाकांत ने बताया कि रजबहा कन्नौज क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें