फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीडब्लू कर्मचारियों ने किया सीएमओ का घेराव

Wed, 05 Aug 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुष एमपीडब्लू संविदा कर्मचारी मंगलवार को कार्यालय में सीएमओ को ज्ञापन देेने पहुंचे। आरोप लगाया कि सीएमओ ने उनसे ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। इससे क्षुब्ध कर्मचारियों ने कार्यालय पर नारेबाजी की। साथ ही कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन



 
पूर्व चेतावनी के चलते जिले के तीन दर्जन एमपीडब्लू कर्मचारी मंगलवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे।  उन्होंने सीएमओ डा. एनकेएस यादव को ज्ञापन सौंपना चाहा, लेकिन सीएमओ ने ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर नारेबाजी की।


संगठन के सचिन गुप्ता ने कहा कि अगर उनकी मांगे जल्द ही नहीं मानी जाती है तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। इस दौरान अमित यादव, अंकित सेंगर, पंकज कुमार, राजवीर, रमाकांत गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, पवन यादव, मुकेश राव, राम यादव आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
बता दें कि वर्ष 2012 में राष्ट्रीय बीमा ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर रखे गए प्रदेश के एमपीडब्लू समेत सितंबर 2014 में हटा दिया गया था। इस पर एमपीडब्लू कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में अपील की।


हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन पर स्वास्थ्य विभाग ने कई जिलों के एमपीडब्लू  पुरुष के लिए कार्य आदेश जारी कर दिए। औरैया में उनको सेवा में नहीं लिया गया है।


जिले के एमपीडब्लू  कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन सितबंर 2014 से अभी तक उन्हें पुन: नियुक्ति नहीं दी गई है। पिछले दिनों एमपीडब्लू कर्मचारियों ने डीएम व सीएमओ को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन का नोटिस दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें