फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दिवस में गश खाकर गिरी छात्रा, हंगामा

Wed, 05 Aug 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक सभागार में तहसील दिवस के दौरान छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत लेकर गई छात्राओं में एक छात्रा जबरदस्त भीड़ और उमस के चलते गिरकर बेहोश हो गई। इससे मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में बेहोश छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



वहीं कुपित छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान जबरदस्त हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है  कि छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायतों को प्रशासनिक अधिकारी शासन तक नहीं भेज रहे हैं, जिससे उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है।


 
तहसील दिवस में उस समय हंगामा हो गया, जब छात्रवृत्ति की शिकायत लेकर पहुंची डा. अनुराधा  त्रिपाठी मेमोरियल बालिका इंटर कालेज खानपुर एवं डा. अनुराधा त्रिपाठी मेमोरियल बालिका डिग्री कालेज की लगभग एक सैकड़ा छात्राओं में एक छात्रा जबरदस्त गर्मी व भीड़ के चलते बेहोश हो गई।
विज्ञापन



छात्रा के बेहोश होते ही एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ रमेश चंद्र भारतीय डायस से उठकर दौड़े। बेहोश छात्रा को कर्मचारियों ने बैठाया व पानी पिलाया।  हालत सुधरते न देख तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



उधर तहसील दिवस में मौजूद अन्य छात्राओं ने हंगामा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वह उनकी शिकायतें जानबूझकर शासन को नहीं भेजते। इससे उनकी छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति आज तक उन्हें नहीं मिल सकी है।


वहीं तहसील दिवस पहुंची छात्राओं अर्शी नाज,  साबिया, साधना निषाद, सना परवीन, प्रियंका, आकांक्षा कुशवाहा, अंजली  कुशवाहा, समरीन, आफरीन, तरन्नुम नाज आदि ने बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की अनदेखी व लापरवाही  के चलते छात्रवृत्ति उनके खातों में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन



इस पर एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने छात्राओं के शिकायती पत्र लेकर जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें