फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया लापता, परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर रहने वाला दूधिया 14 अक्टूबर से लापता हो गया। परिजनों ने कुछ लोगों पर अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। उधर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अयाना थाना क्षेत्र के गांव जुहीखा निवासी शिवकरन सिंह (30) पुत्र जयबहादुर दूध बेचता है। वह जेसीज चौराहे पर किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह 14 अक्तूबर की दोपहर लगभग दो बजे शहर के बालाजी स्वीट हाउस पर दूध देने गया था। इसके बाद से वह लापता है। पुलिस ने उसकी बाइक व दूध के डिब्बे किराए के कमरे के पास से बरामद किए हैं। लापता युवक के छोटे भाई नितिन ने बताया कि उसका भाई सुबह नौ बजे प्रतिदिन गांव से दूध लेकर औरैया में कई दुकानों पर देने जाता है। गुरुवार को भी वह रोज की तरह दूध लेकर गया था। लेकिन अभी तक उसका कुछ भी पता नहीं चला है। पीड़ित छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के अपहरण किए जाने की आशंका जताई है। उधर सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यदव ने बताया कि युवक के लापता होने को लेकर गुमशुदगी दर्ज की गई है। जिस किराए के कमरे में रहता है वहां तलाशी में उसका मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही लापता युवक को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें