फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। दिबियापुर के कमला लॉज में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान पाल, बघेल व धनगर समाज के लोग भारी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। तो वहीं आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से काव्य रस की धारा बहाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिबियापुर नगर स्थित कमला लॉज में आयोजित वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर जयंती कार्यक्रम की शुरूआत माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेद प्रकाश पाल मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्राम पंचायत विभाग मौजूद रहे। इस अवसर पर कक्षा 10 के मेधावी छात्र प्रशांत बाबू, शुभी, अभिषेक सिंह, दीपांशु पाल, सौम्या पाल, रिनी पाल, सीता पाल, कक्षा 12 के शुभी पाल, कीर्तिपाल, दीक्षा पाल, संध्या पाल, साक्षी व उत्तम पाल को सम्मानित किया गया।
वहीं स्नातक स्तर के मेधावी छात्रों में सूरज प्रताप, अंकित पाल, राखी, आकांक्षा पाल, अमित पाल को मुख्य अतिथि ने शील्ड व प्रमाण पत्र से सम्मानित कर उनकी हौसला आफजाई की। वहीं समिति की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कला जूनियर वर्ग में शांती पाल, शिवा पाल, हर्ष पाल, सीनियर वर्ग में लक्ष्य धनगर, अरनव सिंह, हर्षित ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुलेख प्रतियोगिता में आर्यन पाल, अलीशा, तान्या पाल ने बाजी मारी। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में अलीशा, आयशी पाल व आर्यन पाल ने स्थान बनाया।
विज्ञापन

वहीं श्रुति लेख में कक्षा 6, 7 व 8 के मेधावी छात्रों में सूर्यांश, आस्था धनगर, श्रुति पाल ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। तो अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में सूर्यांश, आस्था धनगर, रोहन ने बाजी मारी। पर्यावरण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में दिव्या पाल, सलिल पाल, मृत्युंजय ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन कर स्थान बनाया। जनसंख्या विषय पर निबंध प्रतियोगिता में शुभी, आयुष व देवांश पाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के जिला महामंत्री डॉ. कप्तान सिंह पाल ने किया। इस अवसर पर मजिस्टर सिंह पाल, अजय पाल, कोषाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह पाल, वीरेंद्र सिंह पाल, अंकित पाल आदि उपस्थित रहे। वहीं कवि सम्मेलन में आए कवियों में फिरोजाबाद से सरोज सौदमनी, राम नरेश पाल, लखनऊ से जितेंद्र पाल जय, रायबरेली से अमर पाल अमर, अजेंद्र सिंह ने अपनी कविताएं सुनाकर लोगों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें