फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली युवक पर गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अछल्दा क्षेत्र के नगला महतिया इटैली में खेत में युवक पर बिजली गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगला महतिया इटैली निवासी राजेश कुमार (26) उर्फ राजे पुत्र रघुनाथ सिंह यादव रविवार शाम चार बजे खेत पर बकरियां चरा रहा था। तभी उस पर बिजली गिर गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसान कुछ कर पाते, इससे पहले ही राजेश ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों और पुलिस को दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इटैली चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बिधूना से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें