फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनाकर तैयार करें दिबियापुर बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। नगर से सटे गांव जमुहां में बन रहे आधुनिक बस अड्डे का परिवहन निगम के आरएम बीपी अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को मानक के अनुरूप जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दिबियापुर में वर्ष 2020 में आधुनिक बस अड्डे का निर्माण शुरू हुआ था। अक्तूबर 2021 तक इसका निर्माण पूरा करना था। जलभराव के कारण यहां अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस बीच निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण करने आगरा के परिवहन निगम के आरएम बीपी अग्रवाल यहां पहुंचे।
आरएम ने ठेकेदार से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा। निर्देश दिए कि मानक अनुरूप काम कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एआरएम औरैया आरएस चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बस अड्डे का निर्माण लगभग छह करोड़ 89 लाख 25 हजार रुपये से हो रहा है। चुनाव की घोषणा से पूर्व इसका लोकार्पण कराने की तैयारी है। हालांकि लोकार्पण की अभी कोई तिथि नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें