औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति की तुलसी शाखा द्वारा शनिवार को पहली बार हरियाली तीज के मौके पर हरियाली तीज क्लीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस मौके पर महिलाएं सावन गीतों पर हरे परिधानों के बीच झूमती हुई नजर आईं। प्रतियोगिता की तीन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
श्री पोरवाल धर्मशाला में हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में 22 युवतियों और महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली लकी पोरवाल को क्वीन का ताज पहनाकर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने सम्मानित किया। जबकि दूसरे स्थान पर रिंकी गहोई और तीसरे स्थानी पर शिवानी गहोई को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका ममता विश्नोई व बविता गुप्ता ने निभाई। महिला शाखा तुलसी की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज का उत्सव शिव पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और नारी सम्मान के लिए एकजुट रहने की शपथ ली। में सीमा पोरवाल, लक्ष्मी विश्नोई, सुनीता चौबे, प्रिया यादव, छमा सोनी, रिंकी शुक्ला, पूनम पोरवाल, मधु शर्मा, सुनीता गहोई, निशा सेंगर, ममता गहोई, पदमा कटियार, मालती लक्षकार, रेखा अग्रवाल आदि ने सहयोग प्रदान किया। मिथिलेश तिवारी, शोभना वर्मा, संगीता भदौरिया, लक्ष्मी विश्नोई, शोभा लक्षकार, रजनी पुरवार, मीरा चतुर्वेदी, रजनी विश्नोई, नीलम विश्नोई, कृष्णा पाठक, कुसुम विश्नोई, पूनम शुक्ला आदि ने सदस्यता ग्रहण की। सभी नए सदस्यों का बैज लगाकर स्वागत किया गया।
विचित्र पहल संगठन की महिला शाखा तुलसी द्वारा रविवार को शहर के मोहल्ला नरायनपुर स्थित काली देवी मार्ग पर बृहद पौधारोपण अभियान चला जाएगा। जिसके अंतर्गत फल व छायादार पौधों का पौधारोपण किया जाएगा। शाखा की अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने संगठन की सभी सदस्यों से समय से पहुंचने की अपील की है।