फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: चालक को अगवा कर ट्रैक्टर और नकदी लूटी, आढ़ती ने पुलिस को दी जानकारी, पुलिस बोली- लेनदेन का था विवाद

Fri, 13 Jan 2023 03:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

कोतवाली क्षेत्र चालक को अगवाकर ट्रैक्टर और नकदी लूटने का मामला सामने आया था। आढ़ती की सूचना पर पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए कुछ घंटों में ही चालक और ट्रैक्टर बरामद कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में कोतवाली स्थित गल्ला मंडी से बाजरा का भुगतान लेकर जा रहे चालक को बदमाशों ने अगवाकर 1.30 लाख की नकदी व ट्रैक्टर लूट लिया। आढ़ती की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने कंचौसी क्षेत्र से चालक व ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

कानपुर देहात के उसरी थाना रसूलाबाद निवासी रघुवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। बताया कि उसरी में उनकी कामद श्री ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़त है। गुरुवार सुबह वह गल्ला मंडी स्थित मोहत की आढ़त पर ट्रैक्टर पर बाजरा लादकर लाए थे।
आढ़त पर बाजरा बेचने के बाद बिक्री के रुपये उन्होंने उसरी निवासी ट्रैक्टर चालक धर्मपाल के हाथों अपनी आढ़त पर भेज दिए। इसके बाद वह दिबियापुर चले गए। दोपहर में आढ़त पर फोन कर रुपये पहुंचने की जानकारी ली तो पता चला कि चालक अभी पहुंचा नहीं है।

विज्ञापन

इस पर उसने धर्मपाल को फोन लगाया, लेकिन कई बार फोन लगाने पर उससे संपर्क नहीं हो सका। अनहोनी होने की आशंका पर पुलिस को सूचना दी।  पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चालक धर्मपाल व ट्रैक्टर को कंचौसी से बरामद किया।
 

रघुवीर सिंह ने बताया कि उसे चालक धर्मपाल ने बताया कि औरैया में गल्ला मंडी से निकलने के बाद थोड़ी ही दूर पर कार सवार लोगों ने उसे रोक लिया। जबरन कार में अगवा कर लिया। सोनू नाम का व्यक्ति उसका ट्रैक्टर ले गया। इसकी तहरीर उसने औरैया कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

घटना को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली थी। मामले में लेनदेन का विवाद समाने आया है। घटना दिबियापुर क्षेत्र की होने पर उन्होंने दिबियापुर पुलिस को जानकारी दी है। इस संबंध में दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें