फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वकीलों के प्रदर्शन से बैकफुट पर प्रशासन, पटल से हटाए दो लेखपाल

Tue, 12 May 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वकीलों की हड़ताल के दूसरे दिन ही तहसील प्रशासन बैकफुट पर नजर आया। इससे तहसील में पटल संभाल रहे दो लेखपालों को एसडीएम ने हटा दिया।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को भी अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत रह कर नारेबाजी की। हड़ताल खत्म करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ने आरोप लगाया कि बिना रुपये के कोई कार्य नहीं किया जाता है।
उन्होंने कर्मचारियों को हटाने की भी मांग की थी। वहीं पटल देख रहे लेखपालों को भी हटाए जाने के लिए बात रखी थी। दूसरे दिन ही हड़ताल का असर हुआ और अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने पटलों पर तैनात लेखपाल चित्रेश प्रताप और अगम तिवारी को कार्यमुक्त कर क्षेत्र में भेजा है।
विज्ञापन

हालांकि इसके बाद भी फिलहाल अधिवक्ता पीछे हटने को तैयार नहीं है। दिन भर अधिवक्ता हड़ताल पर डटे रहे। वह दो दिन से आंदोलनरत हैं। हड़ताल के दौरान विनोद तिवारी, श्रीनरायन त्रिपाठी, राजेश दीक्षित, अरुण सक्सेना, ओंकार नाथ चतुर्वेदी, धर्मवीर त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मोहन, सुधीर पांडे, अश्वनी चतुर्वेदी, नितिन भारती, दीपकांत भारती सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

-
वर्जन
वकीलों की मांगें के अनुरूप पटल पर तैनात दो लेखपाल चित्रेश एवं अगम तिवारी को उनके पटल से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अन्य की तैनाती की जाएगी।
-अजय आनंद वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर

हड़ताल के समर्थन में उतरे वकील, दो दिन नहीं करेंगे न्यायिक कार्य

अजीतमल। तहसील बार एसोसिएशन ने औरैया तहसील बार एसोसिएशन की हड़ताल को समर्थन देते हुए 12 व 13 मई को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शेषनारायण सक्सेना व महामंत्री पंकज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि औरैया तहसील में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर 11 मई से अधिवक्ता हड़ताल पर हैं।
औरैया तहसील बार एसोसिएशन द्वारा रखी गई 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में अजीतमल के अधिवक्ताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए दो दिन तक न्यायिक कार्य न करने का फैसला लिया है। इस संबंध में एसडीएम व तहसीलदार को पत्र सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने एसडीएम से अनुरोध किया है कि इस अवधि में किसी भी वाद संबंधी प्रकरण की सुनवाई न की जाए तथा कोई निर्णय पारित न किया जाए। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के कारण तहसील में दो दिनों तक अधिवक्ताओं से जुड़े कार्य प्रभावित रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें