फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के चमरौआ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार रात चोरों ने ताला तोड़कर स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान पार कर दिया। प्रधानाध्यापक ने तहरीर में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

पुलिस से प्रधानाध्यापक मीनू तिवारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर विद्यालय बंद कर वह घर चले गए थे। देर रात चोरों ने कक्षाओं, रसोईघर के ताले तोड़कर कुर्सी, मेज, पंखे व इर्न्वटर उठा ले गए। शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान ने चोरी की तहरीर दी है। थाना प्रभारी विकास राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें