फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया एवं प्रतिमा को मिला अलग-अलग प्रदेशों में सम्मान

विज्ञापन
नई दिल्ली में नेशनल वोमेन एक्सीलेंस अवार्ड लेतीं प्रतिमा शर्मा (सबसे दायें) - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनटीपीसी आलोक नगर निवासी संगीतज्ञ जया श्रीवास्तव एवं मिसेज इंडिया विनर का खिताब जीत चुकीं गेल की प्रतिमा शर्मा को देश के अलग-अलग राज्यों में सम्मानित होने का मौका मिला। अलग-अलग प्रदेशों में सम्मानित होने पर गेल एवं एनटीपीसी कर्मियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

एनटीपीसी में कर्मचारी अजय श्रीवास्तव की पत्नी एवं संगीतज्ञ जया श्रीवास्तव लखनऊ में सुर ताल संगम संस्था का संचालन करके नवोदित कलाकारों को सिखातीं हैं। रविवार को बर्धा महाराष्ट्र में आदित्य फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित समारोह में जया को हबीब तनवीर सम्मान से सम्मानित किया गया।
जया ने फोन पर बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर बर्धा के सांसद रामदास मौजूद रहे। उनके साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचीं अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने वालीं स्वेता दत्ता, उड़ीसा की सुषमा राउत, पटना की आशी पांडेय, चेन्नई की गरिमा आनंद, हैदराबाद की कुमारी कांता, कोल्हापुर की कंचन मनी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गेल गांव में रहने वाली शिक्षिका एवं गेल कर्मी दिनकर प्रकाश शर्मा की पत्नी प्रतिमा शर्मा को दिल्ली में नेशनल वोमेन एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया। यह आयोजन डीके ईवेंट एवं एलीट क्लब द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब आफ इंडिया द्वारा रफी मार्ग नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
प्रतिमा के अनुसार उनके साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचीं अन्य महिलाओं एवं युवतियों को भी सम्मान मिला। प्रतिमा, वर्ष 2019 के नवंबर माह में नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया विनर का खिताब जीत चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें