फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षा से ही रोशन होगा परिवार और देश का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -54- महफिल को संबोधित करते पीर मारूफ मियां। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन

- दीनी महफिल में मौलाना पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां साहब ने शिरकत की
- कहा बच्चों को दीनी के साथ दुनियावी तालीम दिलाना बेहद जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के हाफिज जामे रशीदा के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में दीनी व इल्मी महफिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रहमानिया नक्शबंदिया गंज मुरादाबाद शरीफ उन्नाव के सज्जादा नशीन हजरत मौलाना पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर आगमन पर कारी आरिफ रहमानी एवं अन्य उलमा-ए-किराम ने हजरत का फूल-मालाएं पहनाकर इस्तकबाल किया। दूर-दराज़ से आए हाफिजों और कव्वालों व कारियों ने नात-ए-पाक पेश कर पूरी महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया। मौलाना पीर मुर्शिद शाह मारूफ मियां ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक तालीम दिलाएं। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है जिससे बच्चे आगे चलकर अपने परिवार, समाज और मुल्क का नाम रोशन कर सकते हैं। इस मौके पर कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमस चिश्ती, हाफिज कलीम, काशिफ रहमानी, मौलाना महफूज अजहरी, मौलाना इफ्तेखार, मौलाना नाजिम, कारी हारून, मौलाना मसूद, मौलाना बिलाल, मौलाना शाहरुख, कारी आलम, कारी महताब, कारी आशिक, कारी मुशीर, कारी शान मोहम्मद और मास्टर अनवर अली सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर देश में अमन, चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें