फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कोहरे के चलते सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश

Wed, 17 Dec 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उप परिवहन आयुक्त कानपुर आरआर सोनी मंगलवार को ककोर स्थित एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। वहां एआरटीओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कोहरे के चलते सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल 2025 से 30 नवंबर तक शासन की और से 252 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 109 प्रतिशत ज्यादा 275.24 लाख रुपये की वसूली की गई। बाद में उप परिवहन आयुक्त ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि कोहरा पड़ने लगा है।
ऐसे में हाईवे पर चेकिंग कर बिना रिफलेक्टर के चल रहे वाहन पर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति अधिक जोर देने पर के निर्देश दिए, ताकि हादसे न होने पाए। इसके बाद में उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑफिस को साफ रखने के निर्देश दिए। एआरटीओ एनसी शर्मा ने वाहन चालकों से कोहरे में सफर करने से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें