फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पाता व घसारा हाल्ट पर बने रेल ओवर ब्रिज का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फफूंद/ अछल्दा। दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित पाता एवं घसारा हाल्ट पर बने रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए लोकार्पण किया। पाता आरओबी को डीएम एवं एसपी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में जनता को समर्पित किया।

पाता रेलवे स्टेशन के पास स्थित गेट संख्या 11 सी पर बना ओवरब्रिज लगभग 10.11 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा घसारा क्रॉसिंग के 16 सी पर 35 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देश भर के ओवरब्रिजों के साथ इस ओवरब्रिज का सोमवार की सुबह लोकार्पण किया गया। इसके लिए यहां पर बड़ी एलईडी लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया।
विज्ञापन

दोपहर पौने एक बजे प्रधानमंत्री के लाइव होते ही जिलाधिकारी नेहा प्रकाश एवम पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने संयुक्त रूप से ओवरब्रिज के शिलापट का लोकार्पण किया। इससे पहले स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण किया। नगर पंचायत दिबियापुर चेयरमैन राघव मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अछल्दा शरद राना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार गुप्ता, महामंत्री कौशल राजपूत, फफूंद मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्रा, योगेश त्रिपाठी, जिला मंत्री सतेंद्र भदौरिया, पाता और फफूंद के स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक सहित रेलवे का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

इधर, भाजपा नेताओं की मौजूदगी में घसारा हाल्ट पर बने आरओबी का भी वर्चुअल तरीके से लोकार्पण किया गया। यहां पर खासी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें