फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के लिए ट्रेन न मिलने पर किया हंगामा

Fri, 06 Jan 2017 11:03 PM IST
औरैया
विज्ञापन
सोनीपत में पैसेंजर ट्रेन डीरेल होने से बची
विज्ञापन
कोहरे के कारण शुक्रवार को दिल्ली की ओर जाने वाली गोमती, कालका व मुरी एक्सप्रेस समेत लखनऊ जाने वाली आगरा लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रही। दिल्ली की ओर जाने वाली अन्य ट्रेनों के भी लेट होने के कारण यात्रियों ने हंगामा किया। कंट्रोल के निर्देश पर शाम को आम्रपाली एक्सप्रेस का ठहराव फफूंद में दिया गया। कानपुर टूंडला पैसेंजर शनिवार को भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोहरे के कारण देरी से चल रहीं दिल्ली की ओर जाने वाली 12419 अप गोमती एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, 18101 मुरी एक्सप्रेस निरस्त कर दीं गईं। लखनऊ की ओर जाने वाली 12180 आगरा लखनऊ इंटरसिटी एवं 64587/88 अप एवं डाउन कानपुर टूंडला पैसेंजर निरस्त रहीं। इसके साथ ही 15483 महानंदा एक्सप्रेस 9 घंटे, 19038 अवध 9 घंटे, 13007 तूफान एक्सप्रेस 11 घंटे देरी से आने की सूचना पर शाम के समय यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। यात्रियों ने एएसएम कार्यालय में जाकर किसी अन्य ट्रेन के ठहराव की मांग की।

कंट्रोल के निर्देश पर शाम 6:20 बजे अप अमृतसर कटियार आम्रपाली एक्सप्रेस का फफूंद में ठहराव दिया गया। आम्रपाली एक्सप्रेस के सभी कोचों में भीड़ के बावजूद यात्री गंतव्य तक जाने के लिए ट्रेन में सवार हो गए। इधर, कानपुर की ओर जाने वाली 13008 तूफान एक्सप्रेस 12 घंटे, 12312 कालका एक्सप्रेस 9 घंटे, 15484 महानंदा 10 घंटे देरी से फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रेलप्रशासन के अनुसार शनिवार को भी 64587/88 अप एवं डाउन कानपुर टूंडला पैसेंजर निरस्त रहेगी। ऊंचाहार एक्सप्रेस पहले से ही निरस्त चल रही है।
विज्ञापन


वहीं अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पैसेजर ट्रेन के अलावा सिर्फ दो ही एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है। वह भी आठ से दस घंटे देरी से चल रही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर से टूंडला जाने वाली 64587 व टूंडला से कानपुर जाने वाली 64588 पैसंजर ट्रेन रद्द होने के बाद यात्री भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें