पाता रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
पाता रेलवे स्टेशन पर कोयला से लदी मालगाड़ी के एक बैगन से अचानक धुआं उठने लगा। रेल कर्मियाें की जब उस पर नजर पड़ी तो स्टेशन पर हड़कंप मच गया। तत्काल गेल की फायर सर्विस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक अप लाइन पर पावर ब्लाक कर दिया गया।
कोयला लेकर दादरी जा रही एमआईजेके अप मालगाड़ी को उसका ड्राइवर ड्यूटी अवधि समाप्त होने पर बुधवार को पाता की अप लूप लाइन पर खड़ा करके चला गया। शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि इंजन के पीछे वाले कोयला लदे वैगन से धुआं उठ रहा है। जैसे ही पाता स्टेशन मास्टर को सूचना मिली। रेलवे कंट्रोल एवं फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब सवा एक बजे पहुंची गेल की फायरब्रिगेड ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान अप लाइन का पावर ब्लाक कर दिया गया। माना जा रहा है कि किसी अराजकतत्व ने मालगाड़ी के वैगन में आग फेंक दी। इससे कोयला धधकने लगा।