संतोषी पत्नी दिवंगत सुखपाल निवासी पुर्वा अंतौल थाना अयाना के कहने पर उसने हत्या की थी। 17 जून को दोनों बाइक से नोएडा भागने की फिराक में थे। दोनों को थाना क्षेत्र के लखनपुर स्थित हाईवे से कुछ कदम दूर एक रेस्टोरेंट के पास से पकड़ लिया गया।
एक काली डिस्कवर, एक कीपैड मोबाइल फोन व टूटा हुआ सिम मिला है। जो कि संतोषी के नाम पर रजिस्टर्ड है। रवि की जेब से 315 रुपये, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है। रवि और संतोषी ने बताया कि वह दोनों दो वर्ष से नोएडा में नौकरी कर रहे थे।
तभी दोनों के बीच में संबंध बन गए थे। डेढ़ माह पहले संतोषी अपने पति सुखपाल के पास उसके गांव पुर्वा अंतौल आ गयी थी। लगातार रवि के साथ फोन के माध्यम से संपर्क में रही दोनों ने मिलकर 13 जून को सुखपाल की हत्या की योजना बनाई।