फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: दिनभर उमस भरी गर्मी, शाम को बारिश ने दी राहत

Thu, 24 Jul 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैयाबिधूना। दिन में तेज धूप रही। मौसम में बदलाव के बाद शाम पहर हुई बूंदाबांदी ने राहत दी। हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया, वहीं बिधूना में दो दिन से उमस भरी गर्मी से जूझते लोगों को शाम की बारिश ने सुकून का अहसास करा दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर व आसपास के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई थी लेकिन 10 बजे के बाद निकली तेज धूप व उमस से लोग परेशान हो गए। दोपहर में हालात इतने खराब थे कि लोग सड़क पर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हालांकि शाम पांच बजे के बाद मौसम में तब्दीली आई और हल्की बारिश के साथ तेज हवा शुरू हो गई। इससे दिनभर गर्मी व उमस से जूझते लोगों को राहत मिली। बिधूना संवाद के मुताबिक दो दिनों से पड़ रही भीषण उमस भरी गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस से बेहाल लोगों को शाम को हुई बारिश से राहत मिली। गुरुवार की शाम लगभग सवा 5ः15 बजे मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाए और देखते ही तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली। बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल गए। खेतों में नमी बढ़ने से धान व अन्य फसलों को लाभ होने की उम्मीद है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में मौसम में और परिवर्तन हो सकता है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें