फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबे चार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के पुरवा रावत में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

गांव पुर्वा रावत में रविवार शाम लगभग पांच बजे वसीम के कच्चे मकान की दीवार हिलने लगी। यह देखकर मकान में मौजूद लोगों ने बाहर निकलने का प्रयास किया। इस बीच मकान ढह गया। मलबे में चार लोग दब गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन और कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी होने पर तहसीलदार करम सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे इसरान, हयात फातिमा, शाहिद, कासिम को बाहर निकाला गया। उन्हें घायलावस्था में बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया गया। शाहिद की हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने उसे तिर्वा मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि पीड़ितों को हर संभव मदद की जाएगी। मौके पर राजस्व कर्मी संदीप, लेखपाल योगेश शाक्य ने पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें