होली पर्व पर चिप्स, पापड़ का प्रचलन बहुत अधिक है। पहले इन्हें घरों में बनाया जाता था। कुछ सालों से रेडीमेड चिप्स, पापड़ की मांग है। बाजार में रंगीन व चमकदार चिप्स, पापड़ों की भरमार है। इनमें सस्ते रंग व केमिकल होने से यह सेहत खराब कर सकते हैं। बाजार में कई वैरायटी के चिप्स, पापड़ बिक रहे हैं। इनमें सस्ते रंगों का प्रयोग किया गया है। चमकदार बनाने के लिए इनमें केेमिकल डाले गए हैं। यह सेहत के लिए हानिकारक हैं।
60 से 200 रुपये तक कीमत
रंगीन चिप्स, गोलगप्पे व पापड़ की कीमत 60 से 200 रुपये किलो है। इसके बाद भी इनकी खूब बिक्री हो रही है।
चाइनीज के नाम से हैं मशहूर
यह चिप्स और पापड़ चाइनीज के नाम से बिक रहे हैं। इनमें आलू और चावल के अंश नजर नहीं आते हैं। इनकी चमक देखकर लोग अकर्षित हो जाते हैं।
खतरनाक हैं अखाद्य रंग
अखाद्य रंग केमिकल से तैयार होते हैं। यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। ये किडनी, लीवर, आंत व फेफड़ों में संक्रमण पैदा कर सकते हैं। इनके सेवन से डायरिया, रक्तअल्पता व गर्भवती महिलाओं को गर्भपात, कैंसर तक हो सकता है।
डा. कप्तान सिंह