फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत, संक्रमिता भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू कहर बरपा रहा है। लगातार मिल रहे डेंगू मरीजों व बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। इधर छह से अधिक गांवों में लोग बीमार पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग भी लगातार टीम भेजकर मरीजों की जांच और दवाइयां वितरण करा रहा है।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के इकौरापुर में काफी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार सुबह बुखार से पीड़ित निशा पत्नी दिलीप की मौत हो गई। मृतका के पति ने बताया कि पहले सरकारी अस्पताल में इलाज कराया, लेकिन आराम न मिलने पर निजी अस्पताल में ले गए। जहां शनिवार सुबह लगभग सात बजे पत्नी की मौत हो गई। डाक्टरों ने उसे डेंगू बताया था। वहीं खानपुर गांव में एक 22 वर्षीय युवती डेंगू संक्रमित मिली।
जबकि इकौरापुर समेत, भाग्यनगर ब्लाक के दौलतपुर, खोयला, उमरैन, एरवाकटरा आदि में लोग काफी संख्या में बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग गांव में फैली बीमारी का कारण गंदगी बता रहा है। इधर बीमारी फैले होने व डेंगू से महिला की मौत की खबर मिलने पर चार गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई। जहां पर बीमार मरीजों की खून की जांच करने के साथ ही 200 लोगों को दवाइयां दी गई।
विज्ञापन

महिला की मौत पर आर्थिक मदद
सदर ब्लाक के इकौरापुर में निशा पत्नी दिलीप की मौत की जानकारी होने पर जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने पीड़ित परिवार को अंत्येष्टि के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। वहीं जिलाधिकारी ने बीमारी प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग को कैंप कर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
वर्जन
इकौरापुर में महिला की मौत की जानकारी पर स्वास्थ्य टीम गांव भेजी गई है। वहां कई लोग बीमार मिले हैं, जिनकी डेेंगू, मलेरिया व कोरोना की जांच की गई है। महिला की डेंगू से मौत होने की पुष्टि कराई जा रही है। -डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें