फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

320 मरीजों का हुआ इलाज, एक डेंगू रोगी मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में बढ़ने लगी है। ऐरवाकटरा में बुधवार को एक युवक डेंगू संक्रमित मिला। यहां लगातार डेंगू संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिसे देखते स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। वहीं पांच गांवों में लोगों के बीमार होने पर स्वास्थ्य टीमें गांव पहुंची। टीम ने 320 मरीजों का उपचार कर 55 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप और रात में मौसम में ठंडक होने से वायरल का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। गांव-गांव बीमार पड़े लोग इलाज के अभाव में कराह रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के रामपुरा बरौनाकला निवासी 27 वर्षीय युवक को बुखार आ रहा था। जांच में उसे डेंगू पाया गया है।
उन्होंने बताया सीएचसी ऐरवाकटरा के चिकित्सा अधीक्षक को डेंगू संक्रमित मरीज मिलने की जानकारी दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि जिन गांवों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है उन गांवों में टीमों को भेजकर सभी मरीजों की मलेरिया, डेंगू और कोविड की जांच कराई जाए। साथ ही टीमों को निर्देशित किया जाए कि वह ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन

गांव में गंदगी, घर-घर लोग बीमार
गांवों में सफाई न होने और जलभराव होने के कारण बीमारी थम नहीं रही है। यहीं कारण है गांव के लोग वायरल की चपेट में है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया बुधवार को टीम ने खेरा डाडा, मानिकचंद, सड़रापुर समेत पांच गांव में पहुंची। जहां 320 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान लक्षण वाले 55 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए सैफई लैब भेजे गए हैं। मरीजों का उपचार करने गई टीम में डॉ. पंकज बाबू, सौरभ, डॉ. शिव मोहन, गोविंद आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें