फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर चार ऑक्सीजन प्लांटों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रधानमंत्री केयर फंड से जिले में बने चार ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ गुरुवार को जन प्रतिनिधियों ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा तीसरी लहर के दौरान जिले में ऑक्सीजन की कमी से अब कोई मौत नहीं होगी। ऑक्सीजन प्लांट शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन

शहर के 50 शय्या अस्पताल में बिधूना विधायक विनय शाक्य ने कहा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकार प्रयासरत है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने बताया चिकित्सालय में स्थापित 500 एलपीएस क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट पीएम केयर्स फंड से डीआरडीए के माध्यम से लगाया गया है। चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी होने पर यह प्लांट स्वचालित कार्य करने में सक्षम है। ऑक्सीजन प्लांट के संचालन के लिए जनरेटर व एयर कंप्रेशर भी लगाया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया जिले में ऑक्सीजन प्लांटों के शुभारंभ होने से अब जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से लोगों की जिंदगी नहीं जाएगी। अब भर्ती मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, चिकित्सक डॉ. शत्रुघभन सिंह, लैब टैक्नीशियन अखिलेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
चिचौली स्थित 100 शय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय में दो ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. कुलदीप कुमार यादव, दिबियापुर स्थित सीएचसी पर कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत रहे। उन्होंने कहा कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट की सुविधा मिलने से यहां की जनता को काफी राहत मिलेगी। क्षेत्र में कोविड संक्रमण के दौरान किसी भी संक्रमित को दिक्कत नही होगी। इस मौके पर अपर सीएमओ डा. अशोक कुमार ने कहा प्रधानमंत्री की पहल से शुरू होने वाले 333 एलपीएम क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डा. विजय आनंद, अनिल, आशाराम राजपूत, अवधेश शुक्ला, गिरीश तिवारी, अमर सिंह राजपूत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें