फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाने के दौरान यमुना में तीन युवक डूबे

विज्ञापन
hadsa,auraiya news - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। जालौन के तीन युवक शुक्रवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान डूब गए। नदी किनारे मौजूद किसान ने युवकों को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पुलिस, परिजन और बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। युवकों की तलाश में देरी होती देख लोगों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों ने युवकों की तलाश शुरू की लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

जालौन के कुठौंद थानाक्षेत्र के शेखपुरा अहीर गांव निवासी गजेंद्र (19) पुत्र मूलचरण, राज (18) पुत्र दर्शन सविता व मोहन (19) पुत्र संतोष यादव निवासी आलमपुर शुक्रवार सुबह एक साथ बाइक से निकले थे। तीनों सुबह करीब 10 बजे अयाना क्षेत्र के बीझलपुर पहुंचे और यहां यमुना नदी में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान ही वह पानी में डूबने लगे और शोर मचाना शुरू किया।
नदी किनारे फसल की रखवाली कर रहे किसान श्याम सिंह निवासी बीझलपुर ने शोर सुना तो उन्होंने डूब रहे युवकों को बचाने के लिए यमुना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन जब तक वह उन तक पहुंच पाते, तीनों युवक यमुना के तेज बहाव में आगे निकल गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को यमुना घाट के किनारे तीनों के कपड़े, खाली कोल्डड्रिंक की बोतल, मोटर साइकिल व एक मोबाइल मिला। दोपहर तक तीनों की खोजबीन चलती रही। इस बीच परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार व सीओ प्रदीप कुमार भी पहुंचे।
लोगों को समझाने के बाद एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। देर शाम तक युवकों की तलाश होती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। सीओ अजीतमल ने बताया कि यमुना में डूबे युवकों का पता नहीं चल सका है। गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी है।
विधायक ने लिया बचाव कार्य का जायजा
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। यमुना तट पर मौजूद लोगों को तेज धूप से बचाने के लिए तत्काल टेंट लगवाया। हरी तिवारी ने टैंकर मंगाकर लोगों को पेयजल मुहैया कराया।
पिता ने गजेंद्र को जाने से रोका था
यमुना नदी किनारे मौजूद मूलचरण ने बताया कि डूबने वालों में उनका बेटा गजेंद्र और भतीजा राज के अलावा एक दूसरे गांव का युवक शामिल है। तीनों श्रवण कुमार महाविद्यालय शेखपुर अहीर में बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। घर से निकलते समय उन्होंने बेटे को जाने से रोका था। इसके बाद भी बेटा मंदिर में दर्शन करने की बात कह चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें