फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सिग्नल न मिलने से खड़ी रही मालगाड़ी, लगा जाम

Thu, 29 May 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। सिग्नल न मिलने से डीएफसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी करीब 25 मिनट तक कंचौसी स्टेशन व क्रॉसिंग के बीच में खड़ी रही। इससे क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लग गया। जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस को यातायात शुरू कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गुरुवार को दिल्ली हावड़ा रेल खंड के पास से निकले डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11 बजे सिग्नल न होने से खड़ी हो गई। मालगाड़ी के क्रॉसिंग पर फंसी होने से जाम में फंसे लोग परेशान होने लगे। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि आगे ट्रैक क्लियर न होने से मालगाड़ी को रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें