फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमले में तीन गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में खड़े जानलेवा हमले के तीनों आरोपी। - फोटो : पुलिस हिरासत में खड़े जानलेवा हमले के तीनों आरोपी।
विज्ञापन
दिबियापुर। तीन दिन पहले सोंधेमऊ गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों अंकित सिंह, अभिषेक सिंह व मोहित सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं घायल का सैफई अस्पताल में उपचार चल रहा है।
गांव सोंधेमऊ निवासी बीनू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि 25 मई की रात सवा 10 बजे उनके पति जितेंद्र कुमार के पास एक फोन आया था। उसने बताया था कि गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई है। इस पर जितेंद्र बाइक से निकले।
विज्ञापन

गांव से कुछ दूरी पर गांव निवासी अंकित सिंह, प्रदीप सिंह, भूपेंद्र सिंह, रोहित सिंह, मोहित सिंह, धीरेंद्र सिंह व अमरेंद्र प्रताप सिंह ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए जितेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। फोन करने का साक्ष्य छिपाने के लिए मोबाइल भी तोड़ दिया। राहगीरों की नजर पड़ने पर परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

आरोपी इससे पहले मौके से फरार हो गए। दिबियापुर थानाध्यक्ष मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि जानलेवा हमले के मामले में आरोपी अंकित सिंह, अभिषेक सिंह व मोहित सिंह को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें