फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगा महिलाओं को बताए सुरक्षा कानून अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण में मंगलवार को एरवाकटरा रठगांव कुदरकोट में चौपाल लगाई गई। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा और कानून के बारे में जानकारी दी। कहा कि कोई घटना होने पर तत्काल महिला हेल्प डेस्क की सहायता लें।
विज्ञापन

महिला आरक्षी आरती, रूमा पाल, रितु, अंजली, पूजा ने महिलाओं से कहा कि सोशल मीडिया का सावधानी से प्रयोग करें। घरेलू हिंसा पर हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें। कोई घटना होने पर चुप न बैठें। जानकारी देकर पुलिस की मदद लें। इसके लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस पर वह शिकायतें दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें