फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तिलक महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज व निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में दीक्षा सिंह प्रथम, हर्षिता द्वितीय और फिरदौस व प्रिंसी कटियार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। क्विज व निबंध प्रतियोगिता में भी 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी की। मुख्य अतिथि प्राचार्य डाक्टर रवि कुमार ने पोस्टर प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विशिष्ट अतिथि डाक्टर राजेश वर्मा, डॉ. अविनाश चंद्र गुप्ता, डॉ. सियाराम ने भी उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास दुबे ने किया। कार्यक्रम समन्वयक वीणा पांडेय ने बताया कि क्विज व निबंध प्रतियोगिता के परिणाम बाद में घोषित होंगे। इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीणा पांडेय, डॉ. डीएस त्रिपाठी, प्रोफेसर रीतू अग्रवाल, अनुराग त्रिवेदी, पल्लवी सिंह, साक्षी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें