फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कालोनी में सफाई न होने की शिकायत को महाप्रबंधक ने लिया संज्ञान में

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। डीआरएम के आदेश के तीन दिन गुजरने के बाद भी रेलवे कालोनी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के मामले को रेलवे के महाप्रबंधक ने संज्ञान में लिया है। मुद्दे को लेकर प्रकाशित खबर को महाप्रबंधक ने डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे को टैग किया। हालांकि बाद में कालोनी परिसर में जेसीबी की मदद से नाले की सफाई हुई है।
विज्ञापन

11 जनवरी को उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के डीआरएम मोहित चंद्रा ने फफूंद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। यहां पर सुधार करने के लिए अधीनस्थों को हिदायत दी थी। रेलवे कालोनी में गंदगी देखकर सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। तीन दिन गुजरने के बाद भी रेलवे कालोनी में सफाई शुरू नहीं हुई थीं। नालियां गंदगी से बजबजातीं दिखीं। जबकि कई स्थानों पर कूड़े के ढेर नजर आए।
खबर अमर उजाला के 16 जनवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इस खबर के ट्वीट को रेलवे के महाप्रबंधक ने संज्ञान में लिया है। महाप्रबंधक ने डीआरएम उत्तर मध्य रेलवे को टैग किया। इसके बाद उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम ने लिखा कि संबंधित विभाग को जरूरी निर्देश दिए हैं। इधर, रेलवे स्टेशन फफूंद के अधीक्षक वेदप्रकाश का कहना है कि रविवार को जेसीबी की मदद से नाले की सफाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें