फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुवाई करते हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। खेत में लाही की बुवाई करते समय किसान की हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए इटावा लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। पीड़ित किसान के परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एरवाकटरा के किशनपुर निवासी किसान रामवीर सिंह पाल (53) अपने खेत में लाही की बुवाई कर रहे थे, तभी उनकी हालत बिगड़ गई। खेत में उन्हें अचेत होकर गिरता देख लोगों ने परिजनों को जानकारी दी।
मौके पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से उनकी पत्नी उषा देवी और बेटे लालू व राहुल का बुरा हाल है। परिजनों ने घटना की जानकारी लेखपाल को दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें