फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: प्रयागराज में एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पांच धावकों ने दिखाया हुनर

Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
मेडल के साथ छात्र-छात्राएं। - फोटो : सीएसजेएमयू
विज्ञापन
औरैया। राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप की ओर से प्रयागराज में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के पांच धावकों ने नाम राशन किया है।
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के पांच बच्चों ने 10 किमी. दौड़ में पदक हासिल किए हैं। स्कूल मैनेजमेंट की ओर से बच्चों का हौसला बढ़ाया गया है।
दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रयागराज में किया गया है। इसमें स्कूल के बच्चों ने 10 किमी. दौड़ में मेडल हासिल किए हैं।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में क्षिती गौतम ने स्वर्ण व निवी गौतम ने रजत जीता है। वहीं छात्र वर्ग में ऋषभ ने स्वर्ण, रुद्र प्रताप सिंह ने रजत व दक्ष राज ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

पांचों बच्चे की इस उपलब्धि से जिले का नाम रोशन हुआ है। स्कूल के चेयरमैन निर्मल चतुर्वेदी व प्रधानाचार्य एसडी त्रिपाठी ने बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें