फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: किराना दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटने में सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के असू गांव में रंजिश में युवक को दुकान से घसीटकर घर में बंदकर पीटा। इस दौरान तमंचे से फायर करने का भी आरोप है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

असू निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 30 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे वह संदीप किराना स्टोर पर कोल्ड ड्रिंक लेने गए थे। पूर्व में हुए विवाद के कारण कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही थी। इसी खुन्नस में धीर सिंह उर्फ सिंटू, संतोष कुमार उर्फ मोनू, रुद्र प्रताप उर्फ बब्बू, प्रदीप कुमार उर्फ शीलू, सौरभ सिंह, संजीव कुमार और धीरू सिंह दुकान पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर सुशील को पीटना शुरू कर दिया। एक आरोपी ने तमंचा निकालकर फायरिंग भी की।
जान बचाने के लिए सुशील पास के संदीप के घर में घुस गए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें घर से घसीट लिया और बाहर लाकर बुरी तरह पीटा। इससे सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें