फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-11एयूआरपी-17- बड़े भाई ध्यान सिंह से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अछल्दा। पूर्वी आउटर सिग्नल के किशोरी पूर्वा गांव के सामने शुक्रवार की सुबह ट्रैक पार कर रहा किसान शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी। गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। करीब पांच मिनट ट्रेन रुकने के बाद आगे रवाना हो गई।
विज्ञापन

अछल्दा के हरीगंज बाजार निवासी वीरपाल सिंह (42) खेतीबाड़ी करते थे। बड़े भाई ध्यान सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वीरपाल खेतों में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। किशोरी पुर्वा गांव के सामने अछल्दा पूर्वी आउटर सिग्नल के पास उनका शव पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत की जानकारी दी है।
इधर हादसे की जानकारी पर अछल्दा थाने की पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। खंभा नंबर 1116/1117 के बीच पड़े किसान के शव की शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस ने उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन

अछल्दा स्टेशन मास्टर आस्तिक कुमार ने बताया कि 10 बजकर 22 मिनट पर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में किसान आया, जिसकी सूचना चालक ने दी। हादसा होने के बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी थी।
इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इसके बाद उसे आगे रवाना किया गया है। अछल्दा थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-11एयूआरपी-18- किसान वीरपाल सिंह की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें