फोटो-11एयूआरपी-20 पथराव से टूटा कार का शीशा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। बारात में योगी-मोदी के गाने बजाने पर एक गांव के कुछ लोग भड़क गए और पथराव कर दिया, जिससे सात कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक कार से नकदी समेत दो लाख के जेवर लूटने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है।
अछल्दा थाना क्षेत्र के दिलीपपुर गांव निवासी बृजभान सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटे रोहित की शादी कछपुरा देवरांव की शिवानी से तय हुई थी। 10 मार्च की शाम वह बरात लेकर देवरांव जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे अछल्दा-बिधूना रोड़ पर बाबा की शाला के पास बरात के साथ चल रहे डीजे में किसी व्यक्ति ने मोदी-योगी के समर्थन में गाने बजा दिए। इस पर वहां मौजूद कुछ अराजकतत्वों ने गाली गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर मारपीट के साथ पथराव शुरू कर दिया। पथराव में दूल्हे के नाना अहिबरन सिंह, भतीजा आयुष, गांव के राहुल समेत चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा अराजकतत्वों ने सात कारों में तोड़फोड़ कर दी।
मारपीट और पथराव से बारातियों में भगदड़ मच गई। ब्रजभान ने आरोप लगाया है कि अराजकतत्व एक कार में रखे जेवर और नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान लूटकर भाग गए। बारातियों के साथ हुई मारपीट और लूट की जानकारी पर लड़की पक्ष के लोग भी आ पहुंचे।
इसके बाद हमलावर भाग गए। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर अराजकतत्वों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
फोटो-11एयूआरपी-21 घायल दूल्हे का नाना अहिबरन। संवाद- फोटो : AURAIYA
फोटो-11एयूआरपी-22 भतीजा आयुष। संवाद- फोटो : AURAIYA