फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की रखवाली कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। बीहड़ क्षेत्र के गांव धनऊपुर में खेत की रखवाली कर रहा किसान बिजली गिरने से झुलस गया। ग्रामीणों ने किसान को गंभीर हालत में अयाना सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

धनऊपुर निवासी रवि कुमार (24) पुत्र श्याम बाबू शुक्रवार रात गांव के बाहर स्थित खेत की रखवाली कर रहा था। रात लगभग एक बजे बारिश के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर रवि बुरी तरह झुलस गया। किसी तरह रवि कुमार गंभीर हालत में घर पहुंचा। परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दी। उसे अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को मामले की जानकारी देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें