फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले शिक्षक को ट्वीट कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बधाई

विज्ञापन
मनीष की आरती उतारती बाएं से मां ईश्वर देवी,मौसी एवं बहन - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मनीष कुमार का रविवार को शिक्षकों ने स्वागत किया। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। कहा कि वह शिक्षण को मनोरंजक व रोचक बना रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि मनीष ने गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

सहार ब्लाक के शिवगंज स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर अटेवा जिलाध्यक्ष अमन कुमार की अगुवाई में संगठन के शिक्षकों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि मनीष कुमार ने जिले के शिक्षकों की शान बढ़ाई है।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष देवेंद्र राजपूत, जिला ऑडिटर रामेंद्र कुशवाहा, अवधेश कुमार, दीप नारायण, ज्ञान प्रकाश व राजा भाई यादव आदि शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट में लिखाकि औरैया, उत्तर प्रदेश के मनीष कुमार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर बधाई। उन्होंने छात्रों के बीच वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी मनीष को बधाई दी गई।
विज्ञापन

हर मां को मिले ऐसा ही बेटा
मनीष कुमार के घर कंचौसी बाजार पहुंचने पर मां ईश्वरी देवी ने आरती उतारकर स्वागत किया। परिजनों के साथ मोहल्ले व गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी। मां ने कहा कि हर किसी को मनीष जैसे बेटा मिले, जो अपने परिवार और देश का नाम रोशन करें। रविवार देर रात घर पहुंचने से पहले मनीष कुमार ने मंदिर में माथा टेका और मां से आशीर्वाद लिया। बहन अंशिका यादव ने तिलक लगाया। मनीष कुमार ने पुरस्कार माता -पिता को समर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें