फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फफूंद-कानपुर मेमो का समय बदला

Wed, 15 Jun 2016 11:20 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
train - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फफूंद से रवाना होने वाली 64590 फफूंद-कानपुर मेमो कानपुर पहुंचने में लेट न हो इसके लिए बुधवार से ट्रेन के फफूंद से रवाना होने का समय 6.15 बजे के स्थान पर 6 बजे कर दिया गया। बुधवार को पहले ही दिन ट्रेन आठ मिनट देरी से रवाना हुई। समय बदलने की जानकारी न होने के कारण कई यात्रियों की ट्रेन छूट गई।
विज्ञापन


पिछले दिनों फफूंद कानपुर मेमो ट्रेन के लेट होने पर रुरा और कानपुर के बीच यात्रियों ने दो बार हंगामा किया था। यात्रियों के अनुसार मेमो ट्रेन को खड़ा कर अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें निकाली जाती हैं। फफूंद से टाइम से रवाना होने के बावजूद मेमो ट्रेन कानपुर 11 बजे के आसपास पहुंचती है। मेमो ट्रेन कानपुर पहुंचने में लेट न हो, इसके लिए रेल प्रशासन ने इसका निदान निकाल लिया। सुबह ट्रेन के फफूंद रेलवे स्टेशन से रवाना होने का समय 15 जून से सुबह 6:15 से बदलकर छह बजे कर दिया गया।

साथ ही निर्देशित किया गया कि जो एक्सप्रेस ट्रेनें मेमो ट्रेन के पीछे होगीं। उन्हें आगे निकालने के लिए मेमो को किसी रेलवे स्टेशन पर रोका नहीं जाएगा। समय परिवर्तन के बाद भी पहले दिन ट्रेन 6:08 बजे रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी के अनुसार राजधानी एवं दूरंतो एक्सप्रेस निकालने के लिए मेमो को आठ मिनट देरी से रवाना किया गया। रेलवे प्रशासन ने आदेश दिए हैं कि जो ट्रेन मेमो के बाद फफूंद से रवाना होगी। वह ट्रेन कानपुर तक पीछे ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें