फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। 23 जनवरी को 22 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराई जाएगी। निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों को आठ सेक्टर में बांटा गया है। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

जिले में 23559 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी है। पहली पाली में 14093 व दूसरी में 9466 परीक्षार्थी बैठेंगे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की 2:30 बजे से पांच बजे तक होगी। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन व शांतिपूर्ण करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें