फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2021 की निगरानी इस बार सीसीटीवी सर्विलांस से होगी। राज्य स्तर नियंत्रण कक्ष से परीक्षा केंद्र की निगरानी होगी। परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक को भी कैमरा युक्त मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

जिले के 22 केंद्रों पर इस बार परीक्षा संचालित होगी। 28 नवंबर को यह परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह पाली में 14093 व दूसरी पाली में 9466 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षाएं होगी। अधिकारियों के मुताबिक सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पर्यवेक्षकों की नजर पूरे परीक्षा कार्यक्रम पर रहेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र शेखर मालवीय ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे तक प्राइमरी और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दोपहर ढाई बजे से शाम पांच बजे तक परीक्षा होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि शहर के तिलक महाविद्यालय, तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज समेत जिले में कुल 22 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें